Introduction of computer।कंप्यूटर का परिचय
नमस्कार दोस्तों अगर आप कंप्यूटर की जानकारी के साथ-साथ CCC सी की तैयारी कर रहे हैं तो आप एकदम सही वेबसाइट पर हैं। यहां आपको कंप्यूटर की फुल जानकारी मिल जाएगी,साथ ही आपको CCC का न्यू सिलेबस भी मिल जाएगा। हमने काफी सर्च करके बहुत ही सरल तरीके से यह नोट्स तैयार किए हैं । तो चलिए आगे बढ़ते हैं।
Introduction of computer -( कंप्यूटर का परिचय)- कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। जिसकी उत्पत्ति कंप्यूटर शब्द से हुई है। कंप्यूटर की खोज चार्ल्स बैबेज ने 19वीं सदी में की थी। कंप्यूटर को कैलकुलेटिंग डिवाइस माना जाता है। जिसका काम है गणना करना। जो अर्थमैटिकल और लॉजिकल ऑपरेशंस को तेजी से करता है। आजकल कंप्यूटर का उपयोग डाटा एक्सेस करने में, म्यूजिक वीडियो में, मौसम की जानकारी, परिवहन, इंटरनेट और बैंकिंग के क्षेत्र में है।
Types of computer -( कंप्यूटर के प्रकार)- कंप्यूटर को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है।
A)- Analogue computer -( एनालॉग कंप्यूटर)- इन कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा विज्ञान में किया जाता है।
B)- Digital computer-( डिजिटल कंप्यूटर)- आज के समय में डिजिटल कंप्यूटर सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर है।
डिजिटल कंप्यूटर निम्नलिखित 4 प्रकार के होते हैं -
1- Micro computer ( माइक्रो कंप्यूटर )- इस कंप्यूटर का प्रोसेसर बहुत छोटा होता है जिस कारण से माइक्रोकंप्यूटर कहते हैं।
जैसे - डेस्कटॉप,लैपटॉप, नोटबुक, पाम टॉप, PDA इत्यादि।
2- Mini computer -( मिनी कंप्यूटर)- मिनी कंप्यूटर का प्रोसेसर छोटा लेकिन माइक्रो कंप्यूटर के प्रोसेसर से बड़ा होता है। यह एक multi-user डिवाइस है जिसका उपयोग आमतौर पर डिजाइनिंग कंपनी या व्यवसाय कंपनी में हो रहा है।
3- Mainframe computer ( मेनफ्रेम कंप्यूटर)- इस कंप्यूटर में बड़ा प्रोसेसर और मल्टी यूजर डिवाइस होता है। इसका उपयोग ज्यादातर मेट्रोलॉजी ( मौसम की जानकारी ) मैं होता है। यह multi-user और मल्टीटास्किंग डिवाइस है।
4- Supercomputer ( सुपर कंप्यूटर )- इसका प्रोसेसर दूसरे कंप्यूटर की तुलना में सबसे बड़ा होता है।और कार्य( प्रोसेसिंग) क्षमता अन्य प्रोसेसर की तुलना में सबसे अधिक होती है। उसका उपयोग गणना के देश के लिए न्यूक्लियर साइंस में किया जाता है। सबसे पहला सुपर कंप्यूटर CRAY- I है और भारत का पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 10000 है।
यह भी पढ़े 👉कंप्यूटर का इतिहास कितना पुराना है।
कंप्यूटर की विशेषताएं -
1- Speed ( स्पीड )- यदि हम कोई कार्य करते हैं तो हमें घंटों लग जाते हैं लेकिन कंप्यूटर बहुत ही तेज गति से कार्य करने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। जो किसी कार्य को 1 सेकंड के एक भाग समय में ही हल् कर देता है।
2- Accuracy ( शुद्धता )- कंप्यूटर बिना कोई गलती किए कार्य की सही-सही गणना करता है। कंप्यूटर के द्वारा किए गए कार्य में तभी गलती आती है जब किसी व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर में गलत इनपुट या निर्देश दिए गए हो।
3- Diligence ( लगाव )-यदि यूजर चाहे तो कंप्यूटर बिना थके व बिना ऊबे वह किसी कार्य को लगातार करता रहता है।
4- storage capacity ( भंडारण क्षमता)- कंप्यूटर में एक मेमोरी होती है जहां यह बड़ी मात्रा में डाटा को लंबे व कम समय तक स्टोर करता है।
5- Versality ( बहुमुखी प्रतिभा)- यह एक समय में एक साथ कई कार्य करता है।
जैसे - कोई डॉक्यूमेंट बनाते समय, म्यूजिक सुनना, प्रिंट करना इत्यादि।
दोस्तों हम आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। अगर आपका कोई प्रश्न है तो हमें कमेंट कर सकते हैं।
दोस्तों अगर आप हमारे साथ यहां तक पहुंच गए हैं तो अधिक जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
इसके बारे में पढ़ें -